Homeउत्तराखंडमेयर रामपाल ने किया सीसी सड़क और नाली निर्माण कार्य का नारियल...

मेयर रामपाल ने किया सीसी सड़क और नाली निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शुभारम्भ किया। 

Spread the love

रूद्रपुर। नगर निगम की ओर से शहर में नये विकास कार्यों को शुरू करने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में जनता से किया गया एक और वायदा पूरा करते हुए मेयर रामपाल सिंह ने पूर्व दर्जा मंत्री सुरेश परिहार, युवा पंजाबी महासभा के अध्यक्ष भारत भूषण चुघ एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रकाश गुप्ता के साथ संयुक्त रूप से वार्ड नंबर 19 में अनवर के घर से फैजल के घर तक सीसी सड़क और दोनों ओर नाली निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शुभारम्भ किया।

 

इस अवसर पर मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि शहर में बिना भेदभाव के विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जा रहा हैं। नगर निगम शहर को स्वच्छ और सुंदर बनने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनता से किये गये वायदों को पूरा करने के लिए वह हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। शहर का कोई भी कोना विकास से अछूता नहीं रहेगा। सभी वार्डाे में विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि करीब चार साल के अब तक के कार्यकाल में उन्होंने हमेशा जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश की है। उनका प्रयास रहा है कि जनता को शिकायत का मौका न दिया जाये। नगर निगम में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया जा रहा है। सभी कार्य परदर्शिता के साथ कराये जा रहे हैं और योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के भी प्रयास किये जा रहे है। जनता से जो वायदे उन्होंने चुनाव के दौरान किये थे उनमें से अधिकांश को पूरा किया जा चुका है। मेयर ने कहा नगर निगम के माध्यम से जो भी कार्य संभव हैं उन्हें कराने के लिए वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं आने दी जायेगी। मेयर ने कहा कि वार्ड की जो भी समस्याएं हैं उनके निराकरण के लिए भी शीघ्र प्रयास किये जायेंगे।

 

इस अवसर पर भाजपा वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष सुरेश परिहार ने कहा कि मेयर रामपाल सच्चे जनसेवक के रूप में जनता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने अपनी पारदर्शी और ईमानदार कार्यशैली से जनता के दिलों में अलग पहचान बनायी है। जनता की भावनाओं के अनुरूप काम करना जनसेवक का दायित्व है इस दायित्व को मेयर रामपला बखूबी निभा रहे हैं। भाजपा नता भारत भूषण चुघ ने कहा कि मेयर रामपाल सिंह के कार्यकाल में जो विकास कार्य हुए हैं वह किसी से छिपे नहीं हैं। पूरे महानगर में अनवरत रूप से विकास की गंगा बहायी जा रही हैं। भाजपा सरकार में विकास का सिलसिला यूं ही चलता रहेगा।

 

इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचने पर मेयर रामपाल सिंह, पूर्व दर्जा मंत्री सुरेश परिहार और वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम प्रकाश गुप्ता का वार्डवासियों ने फूल मालाओ से जोरदार स्वागत और सम्मान किया। साथ ही सड़क और नाली निर्माण के लिए मेयर रामपाल सिंह का आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर वार्ड के पार्षद सुनील कुमार, सुशील चौहान, निमित शर्मा, विधान राय,जितेंद्र यादव, भुवन गुप्ता, डॉ राकेश सिंह, शादाब अली, अनवर हुसैन सहित तमाम कॉलोनी वासी उपस्थित रहे ।।


Spread the love
Must Read
Related News
error: Content is protected !!