साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, दिनेशपुर में छापेमारी

खबरे शेयर करे -

साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, दिनेशपुर में छापेमारी

 

दिनेशपुर। साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने गुरुवार सुबह दिनेशपुर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के निर्देश और एसएसपी ऊधम सिंह नगर के आदेश पर सुबह सात से 10 बजे तक चले अभियान का नेतृत्व सीओ विभव सैनी ने किया।

साइबर सेल प्रभारी और थाना दिनेशपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में चिन्हित साइबर हॉटस्पॉट और संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया। पुलिस ने साइबर टीम से मिली खुफिया एवं तकनीकी सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की। इस दौरान मिले दस्तावेजों, डिजिटल साक्ष्यों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों की जांच की जा रही है। साइबर अपराध में संलिप्तता मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने साइबर गतिविधियों वाले स्थानों पर निगरानी जारी रखने की बात कही है।


खबरे शेयर करे -