STF को बड़ी सफलता, डकैती में वांछित दस हजार का ईनामी गिरफ्तार

देहरादून। प्रदेश की एसटीएफ टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ की टीम ने भगवानपुर जनपद हरिद्वार में 2021 में पेट्रोल पंप पर डकैती करने वाले 10 हजार के ईनामी राजा को बॉर्डर रोड नरेला दिल्ली से गिरफ्तार किया है। जिसपर अन्य प्रदेशों में भी लूट व डकैती के मुकदमे दर्ज हैं। बता दें इससे पूर्व इस गैंग के अन्य सदस्यों में एक एक लाख रुपये के ईनामी अपराधी भी शामिल थे। जिनपर उत्तरप्रदेश के मेरठ से ईनाम घोषित था, जोकि कुछ माह पूर्व हरियाणा में सरेंडर हो गए थे। जिसके बाद गैंग के दस हजार के ईनामी को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है।

STF को बड़ी सफलता, डकैती में वांछित दस हजार का ईनामी गिरफ्तार

STF को बड़ी सफलता, डकैती में वांछित दस हजार का ईनामी गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement