कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या के पूर्व विधायक ठुकराल के आवास पहुंचने पर गरमाई सियासत, देखिये लाइव तस्वीरें

रुद्रपुर। उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या आज अचानक रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के आवास पर पहुंचे। जिसके बाद से राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। क्यास लगाए जा रहे हैं कि पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल जल्द ही कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं, हालांकि पूरे प्रकरण में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का कहना है कि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या से उनके पुराने संबंध हैं, जिसके चलते वह उनसे मिलने आये हैं। श्री ठुकराल ने कहा कि वह स्वतंत्र हैं और जल्द ही भविष्य के लिए सही फैसला लेंगे।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement