सड़क हादसे में हुई युवक की मौत मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ किया केस दर्ज

सड़क हादसे में हुई युवक की मौत मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ किया केस दर्ज

काशीपुर। सड़क हादसे में हुई युवक की मौत मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। मौहल्ला पक्काकोट में नागनाथ मंदिर के निकट रहने वाले राजेश शर्मा पुत्र स्व. रमेश चन्द्र शर्मा ने कोतवाली पुलिस में तहरीर देकर बताया कि 21 जून की सांय उसका पुत्र आयुष शर्मा रोजाना की भांति आईजीएल काशीपुर से ड्यूटी कर अपनी बाइक से घर आ रहा था कि रास्ते में कुण्डेश्वरी रोड पर एआरटीओ ऑफिस के समीप तेजी व लापरवाही से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। राहगीरों ने उसे निजी अस्पताल पहुंचाने के साथ ही घटना की सूचना मुझ तक पहुंचायी। उधर रैफर करने पर आयुष को मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले जाने पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 279/304ए आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement