मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले मेयर रामपाल, शहर की समस्याओं के निराकरण की मांग की

रुद्रपुर। मेयर रामपाल सिंह ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्हें रुद्रपुर शहर की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग की। मुख्यमंत्री धामी ने आज नगर निगम के मेयरों को विकास कार्यों पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया था। इस प्रतिनिधि मण्डल में रूद्रपुर के मेयर रामपाल सिंह ने भी देहरादून पहुंचकर विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर चर्चा की और समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपे। सीएम से मुलाकात के दौरान मेयर रामपाल सिंह ने मुख्यमंत्री धामी को पुष्प गुच्छ के साथ ही लोक संस्कृति जुड़ी ऐपण कला से सजी नेम प्लेंट भी भेंट की। इस दौरान मेयर रामपाल सिंह ने पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री धामी का आभार भी जताया। इस मुलाकात के दौरान मेयर रामपाल सिंह सहित अन्य मेयरों ने अपनी अपनी समस्याएं रखी। मेयर रामपाल सिंह ने नजूल भूमि के सरलीकरण सहित रूद्रपुर को जलभराव से निजात दिलाने, जाम से निजात दिलाने के लिए पार्किंग की व्यवस्था करने, सीवर लाईन का निर्माण सहित कई अन्य विकास से जुड़ी योजनाओं के लिए बजट की मांग की। मेयर रामपाल सिंह सहित अन्य सभी की मांग को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया और जनहित से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले मेयर रामपाल, शहर की समस्याओं के निराकरण की मांग की

मुख्यमंत्री ने नगर निगमों को और अधिक सशत्तफ बनाने एवं उसके वित्तीय संसाधनों को बढ़ाने के निर्देश दिए भी। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मण्डल की मांग पर विकास प्राधिकरणों के डेवलपमेंट चार्जेंस की 25 प्रतिशत धनराशि नगर निगमों को दिये जाने पर पर सहमति भी दी। इस पर प्रतिनिधि मण्डल ने सीएम का आभार जताया। मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि विकास प्राधिकरणों के विकास शुल्क का 25 प्रतिशत नगर निगमों को दिये जाने से नगर निगमों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी और विकास कार्यों में तेजी आयेगी। सीएम से मुलाकात के दौरान देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा, अनिता ममगई, गौरव गोयल, ऊषा चौधरी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement