शर्मनाक: दुष्कर्म के बाद 3 वर्षीय बच्ची की हत्या, आये दिन बढ़ रहा अपराध

किच्छा। विधानसभा क्षेत्र में लगातार अपराधों का ग्राफ बढ़ता चला जा रहा है, पिछले 1 महीने से किच्छा विधानसभा क्षेत्र में लगातार चोरी, फायरिंग, खुलेआम जानलेवा हमले सहित तमाम तरीके की आपराधिक घटनाओं में इजाफा हो रहा है। वहीं कल एक 3 वर्षीय मासूम बच्ची की दुष्कर्म कर उसी के रिश्तेदार ने उसकी हत्या कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किच्छा के बखपुर में एक नशेड़ी मौसेरे भाई ने 3 साल की बच्ची के साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी और लाश को छिपा दिया। जिसके बाद पुलिस ने बमुश्किल शव को बरामद किया और गहनता से पूछताछ के बाद मामले से पर्दाफाश हुआ।
जानकारी देते हुए पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री को उसका मौसेरा भाई अजय करीब 11 बजे अपनी मोटरसाइकिल से बैठा कर यह कह कर ले गया कि तेरी मम्मी गेहूं काट रही है, उसके पास लेकर जाऊंगा लेकिन वह उसे गांव में ही नहर किनारे ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी।
वहीं परिवार वालों को बच्ची लापता होने पर ढूंढने से पता चला कि उसका मौसेरा भाई उसको मोटर साइकिल पर बैठा कर ले गया है, तभी बच्ची की मां अपनी बहन के घर पहुंची। उन्होंने वहां अजय से पूछा लेकिन वह गुमराह करता रहा। तदउपरांत पुलिस ने अजय को लाकर पूछताछ की लेकिन वह दिन भर पुलिस को भी गुमराह करता रहा। रात्रि करीब 9 बजे के आसपास पुलिस शव तक पहुंच पाई, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसके बाद गहनता से पूछताछ में मामले से पर्दा उठ पाया।
बच्ची की मृत्यु से परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि आरोपी को फांसी की सजा होनी चाहिए। मौके पर पहुंचे विधायक प्रतिनिधि गौरव बेहड़ ने बच्ची के पिता से किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ की फोन पर बात कराई और विधायक तिलकराज बेहड़ ने पिता को दूरभाष पर सांत्वना देते हुए कहा कि पीड़ित परिवार के साथ वह किसी तरीके का अन्याय नहीं होने देंगे। साथ ही मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता से उनको मदद दिलाई जाएगी तथा वह अपने निजी खर्चे से उनको न्याय दिलाने का भरपूर प्रयास करेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement