Homeउत्तराखंडजनता द्वारा दिया गया जनादेश स्वीकार...अलका पाल

जनता द्वारा दिया गया जनादेश स्वीकार…अलका पाल

Spread the love

जनता द्वारा दिया गया जनादेश स्वीकार…अलका पाल

 

 

काशीपुर : वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति (पीसीसी) की सदस्य अलका पाल ने कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में जनता द्वारा दिया गया जनादेश कांग्रेस पार्टी स्वीकार करती है। तेलंगाना की जीत पर उन्होंने तेलंगाना की जनता का आभार व्यक्त किया। कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने कहा कि इन राज्यों में भाजपा ने वोटो का ध्रुवीकरण करने के राजनीति की । जिस तरह से श्रीराम और अयोध्या का नाम बार-बार भाजपा के द्वारा चुनावो में इस्तेमाल किया जाता रहा, उससे जनमानस में वोटो का विभाजन हुआ। उत्तराखंड महिला कांग्रेस की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी लंबे समय से चुनाव में मूलभूत मुद्दों से भटक कर चुनाव का भगवाकरण करने में विश्वास रखती है। कांग्रेस नेत्रीअलका पाल ने कहा कि कांग्रेस हाई कमान तीनों राज्यों में हार की समीक्षा करेगा और 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जवाब देने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता उच्च मनोबल के साथ भागीदारी करेंगे।


Spread the love
Must Read
Related News
error: Content is protected !!