गोदाम के बाहर खड़ी कार लेकर चोर हुए फरार

गोदाम के बाहर खड़ी कार लेकर चोर हुए फरार

 

 

काशीपुर। गोदाम के बाहर खड़ी कार लेकर चोर फरार हो गए। पुलिस ने कार स्वामी की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महाराणा प्रताप चौक स्थित दुर्गा कॉलोनी निवासी रिसव गोयल पुत्र रविंद्र कुमार गोयल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि आरकेपुरम सेक्टर-1 मानपुर रोड पर उनका एक गोदाम है। जहां वे अपनी स्विफ्ट कार को रोजाना खड़ी करता है। मंगलवार की सुबह जब वह अपनी कार लेने गोदाम पर गया, तो वहां उसकी कर नहीं थी। जिसको अज्ञात चोर लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब चोरों की तलाश कर रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement