अदालत ने दुष्कर्म के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज की

अदालत ने दुष्कर्म के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज की

काशीपुर। अदालत ने दुष्कर्म के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। जसपुरखुर्द निवासी एक युवती ने आईटीआई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कहा था कुछ वर्षों से उसकी ग्राम गुमसानी रोड मुडिया पिस्तौर बाजपुर निवासी मदनगोपाल शर्मा उर्फ अमित शर्मा पुत्र विजय पाल से जान पहचान थी। अमित ने उसकी बीमार मां के इलाज में भी मदद की। 12 सितंबर 2021 को अमित उसके घर आया और परिजनों की अनुपस्थिति में शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। इसके बाद भी वह कई बार उससे मिला। बाद में अमित शादी करने की बात से मुकर गया और ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी के अधिवक्ता ने उसकी जमानत के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। जिसे अदालत ने सुनवाई के बाद खारिज कर दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement