कांग्रेस पर्यवेक्षक संतोष कुमार सिंह ने पार्षद नौशाद के निवास पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ की चर्चा

काशीपुर। 10 जनवरी 2022 विधानसभा चुनाव आचार संहिता लगते हैं। राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हुए हैं तो वही कांग्रेश पार्टी भी इस बार कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के एआईसीसी दिल्ली से आए पर्यवेक्षक संतोष सिंह ने वार्ड नंबर 22 के पार्षद नौशाद के निवास पर कार्यकर्ताओं से मिलकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एकजुट होकर कांग्रेस के प्रत्याशी को चुनाव जीताये जाने को लेकर कमर कसने को कहा। इस दौरान उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस पार्टी इस बार बहुत सोच विचार करने के बाद ही जमीन से जुड़े व्यक्ति को ही विधानसभा प्रत्याशी बनाया जाएगी।

जिसकी रिपोर्ट उनके द्वारा आलाकमान को भेजी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली से काशीपुर में डेरा डाले हुए हैं और कांग्रेस पार्टी को हर प्रकार से मजबूत करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह चुनाव होने के बाद ही काशीपुर से जाएंगे तब तक वह काशीपुर में संगठन को पूरी तरह मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा क्षेत्र के लोगों से मिलकर लोगों की मंशा के अनुसार प्रत्याशी का चयन किया जा रहा है। और वह उस प्रत्याशी का नाम आलाकमान को भेजेंगे जो वास्तव में लोगों से जुड़ा हुआ है। और जिसे क्षेत्र की जनता ज्यादा पसंद करती है। उन्होंने कहा कि विधानसभा प्रत्याशियों की सूची 2 या 3 दिन में जारी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वह इस बार काशीपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का विधायक बड़ी संख्या में जीत हासिल करेगा। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल, प्रीत कुमार बम, पार्षद सादिक हुसैन, पूर्व पार्षद अब्दुल कादिर, पार्षद पति अफसर अली, पार्षद मोहम्मद आरिफ, पार्षद शाह आलम,पार्षद मोहम्मद फिरोज, मुशर्रफ हुसैन, पार्षद नौशाद हुसैन, राजू छीना, राशिद फारुकी, कुलदीप,सिंह, विकास कुमार, मेराज हुसैन, मोहम्मद अलीम गुड्डू, मोहम्मद अरशद ,अकबर अली ,मोहम्मद ओशाफ अंसारी, मोहम्मद अशफाक अंसारी, मोहम्मद नजमी अंसारी, आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement