किशोरी के गायब की खबर से मचा हड़कंप

काशीपुर। नगर क्षेत्र से बालिग व नाबालिग लड़कियों के गायब होने का सिलसिला लगातार जारी है। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी ही। अब एक और लड़की के गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के मुताबिक कटोराताल पुलिस चौकी क्षेत्र से आधा दर्जन, बांसफोड़ान व कुण्डेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र से दो-तीन, टांडा उज्जैन क्षेत्र से दो लड़कियां बीते तीन महीने में गायब हो चुकी हैं। अब कटोराताल पुलिस चौकी क्षेत्र में मौहल्ला पक्काकोट अंतर्गत प्रभु विहार कालोनी की एक 16 वर्षीय लड़की गायब हो गई। गायब लड़की के पिता महेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement