घर में घुसकर चोरी करने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

*घर में घुसकर चोरी करने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज*

 

 

काशीपुर। एक घर में घुसकर चोरों ने बर्तन, रजाई, जरूरी सामान के अलावा गिफ्ट आइटम चोरी कर लिये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर चोरों का पता लगाना शुरू कर दिया है। पुलिस को दी तहरीर में सब्जी मंडी निवासी नितिन गुप्ता पुत्र रामअवतार गुप्ता ने बताया कि 29 मई को उसके घर से अज्ञात चोरों ने बर्तन, रजाई, गृहस्थी का जरूरी सामान समेत कमरे में रखे गिफ्ट आइटम चोरी कर लिए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement