चैती मेले में कुछ युवकों ने की मारपीट

काशीपुर। कुछ युवकों ने चैती मेले की पार्किंग में जमकर मारपीट कर हंगामा मचा दिया। आरोप है कि वे 50-60 हजारकी नकदी लूटकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पार्किंग ठेकेदार अखिलेश कुमार वत्सल ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि सोमवार रात करीब सवा ग्यारह बजे कार पार्किंग दक्षिण दिशा में मध्य झूले वाले रास्ते से 15-20 युवक बेल्ट व डंडे आदि से लैस होकर आए और पार्किंग में तैनात कर्मचारी स्टाफ उस्मान, नाहिद व सुशील पर हमला बोल दिया। हमलावर युवकों ने बेवजह हंगामा करते हुए जमकर मारपीट की और गल्ले में रखे 50-60 हजार रूपये लूट लिये और स्टाफ को धमकी देते हुए भाग गए। पूरी वारदात पार्किंग में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना रात्रि में चैती मेले में बने पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई जिसके बाद पुलिस तुंरत मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement