कूड़ा निस्तारण की मांग को लेकर नगर निगम पार्षद संघ ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

काशीपुर। कूड़ा निस्तारण की मांग को लेकर नगर निगम पार्षद संघ ने एमएनए को ज्ञापन सौंपा जिसमें बताया कि ट्रंचिंग ग्राउण्ड में एकत्रित कूड़े में आग लगने से वहां के लोगों में रोष व्याप्त है। उनके द्वारा कूड़ा एकत्रित करने वाले सभी वाहनों को रोक दिया गया है। जिससे शहर में जगह-जगह गंदगी फैल चुकी है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से मलेरिया व डेंगू जैसी बीमारियां उत्पन्न होने का भय बना हुआ है। लिहाजा अनुरोध है कि शहर में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरूस्त कराई जाये। ज्ञापन सौंपने वालों में पार्षद संघ अध्यक्ष वैशाली गुप्ता, सादिक हुसैन, फिरोज हुसैन एडवोेकेट, राजकुमार सेठी, विजय कुमार, संतोष देवी आदि पार्षद शामिल थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement