तमंचा व कारतूस के साथ पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार

 

काशीपुर। पुलिस ने तमंचा व कारतूस समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। एसएसपी द्वारा जिलेभर में संदिग्धों एवं नशेड़ियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज सुबह मानपुर रोड, स्थित नौगजा पुल के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने राजकुमार पुत्र राकेश सिंह निवासी मौहल्ला पक्काकोट को 315 बोर के तमंचे व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। राजकुमार ने पुलिस को बताया कि वह नशेड़ी है और नशे की लत को पूरा करने के लिए छोटी-मोटी चोरियां करता है।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, कटोराताल पुलिस चौकी इंचार्ज नवीन बुधानी, उपनिरीक्षक देवेन्द्र सामंत कां. प्रेम कनवाल व गिरीश मठपाल थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement