महिला कांग्रेस कमेटी नगर अध्यक्ष पूजा सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी का चुनाव प्रचार हुआ तेज

महिला कांग्रेस कमेटी नगर अध्यक्ष पूजा सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी का चुनाव प्रचार हुआ तेज

काशीपुर। नैनीताल-उधमसिंहनगर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी प्रकाश जोशी का चुनाव प्रचार क्षेत्र में जोर-शोर से आरंभ हो गया है। महिला कांग्रेस कमेटी नगर अध्यक्ष पूजा सिंह के नेतृत्व में जगह-जगह महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रचार कर 19 अप्रैल को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का आहवान किया। आवास विकास क्षेत्र में चुनाव प्रचार करते हुए आमजन को कांग्रेस पार्टी की नीतियों से अवगत कराया गया। महिला कांग्रेस कमेटी नगर अध्यक्ष पूजा सिंह ने मतदाताओं को बताया कि कांग्रेस पार्टी सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। गरीब, मजदूर, व्यापारी और महिलाओं का भला चाहने वाली पार्टी है। आज कांग्रेस पार्टी को पुनः सत्ता में लाया जाना जरूरी है। इसके लिए 19 अप्रैल को कांग्रेस के पक्ष में वोट देना आवश्यक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि 19 अप्रैल को हाथ के पंजे के निशान के सामने वाला बटन दबाकर कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को कामयाब बनायें। चुनाव प्रचार के दौरान महिला महानगर अध्यक्ष पूजा सिंह, पीसीसी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष अलका पाल, अजीता शर्मा, वंदना डोभाल, कुमकुम सक्सेना, सुजाता शर्मा, रुचिका अरोड़ा, आशा श्रीवास्तव तथा शमा कुरैशी मौजूद रहीं। सभी ने नैनीताल-उधमसिंहनगर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को भारी वोटो से जिताने अपील की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement