पढ़िये …उधमसिंहनगर जिला आबकारी अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

पढ़िये …उधमसिंहनगर जिला आबकारी अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

परमिट देने की मांग पर 70 हजार रिश्वत की मांग की थी

रुद्रपुर विजिलेंस ने उधमसिंहनगर के जिला आबकारी अधिकारी अशोक मिश्रा को 70 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है बताया जा रहा है की खटीमा निवासी एक व्यक्ति से जिला आबकारी अधिकारी अशोक मिश्रा ने परमिट देने की एवज में 70 हजार रुपये की मांग की थी जिस पर उसने हल्द्वानी स्थित विजिलेंस कार्यालय में शिकायत की थी जिस पर विजिलेंस टीम ने कार्यवाही करते हुए जिला आबकारी अधिकारी अशोक मिश्रा को गिरफ़्तार कर लिया है विजिलेंस टीम द्वारा पूरी कार्यवाही को गोपनीयता के साथ किया कार्यवाही के दौरान जिला आबकारी कार्यालय के दोनों गेट को बंद कर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात है खबर लिखे जाने तक विजिलेंस टीम कार्यालय में ही मौजूद रही

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement