पुलिस ने कच्ची शराब व शराब बनाने वाले उपकरणों सहित एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

*पुलिस ने कच्ची शराब व शराब बनाने वाले उपकरणों सहित एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार*

 

 

 

काशीपुर। पुलिस ने कच्ची शराब की कसीदगी करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर मौके से भारी मात्रा में कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किये हैं।पुलिस ने मौके पर हजारो लीटर लाहन को भी नष्ट कर दिया। गिरफ्तार व्यक्ति का आबकारी अधिनियम के तहत चालान कर न्यायालय में पेश किया गया है।कुंडेश्वरी चौकी पुलिस ने ग्राम जगतपुर के जंगल में कच्ची शराब की कसीदगी करते थाना आईटीआई क्षेत्र के ग्राम मुकुंदपुर निवासी बलविंदर सिंह उर्फ राज सिंह पुत्र भगवान सिंह को गिरफ्तार कर मौके से रबड़ की ट्यूब में भरी 50 लीटर कच्ची शराब समेत कच्ची शराब बनाने में प्रयोग होने वाले लोहे के दो ड्रम, प्लास्टिक पाइप, एल्यूमीनियम पाइप, मिट्टी की हांडी, लोहे के कनस्तर आदि सामान कब्जे में लिया है। पुलिस टीम ने मौके पर ही पांच हजार लीटर लाहन भी नष्ट कर दिया। गिरफ्तार व्यक्ति का आबकारी अधिनियम के तहत चालान कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस टीम में एसआई सुरेंद्र सिंह, कांस्टेबल कुलदीप कुमार, गजेंद्र गिरी, त्रिभुवन सिंह, हरी सिंह शामिल थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement