भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह पुंडीर का किया स्वागत
काशीपुर। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह पुंडीर के जन्मदिन पर किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने उनसे मुलाकात कर बुके वह स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए शुभकामनाएं दीं। भाजपा किसान मोर्चा के काशीपुर जिलाध्यक्ष बलकार सिंह के नेतृत्व में मोर्चा की पूरी टीम श्री पुंडीर से मिली और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किते जाने पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश हुड़िया, जिला प्रभारी किसान मोर्चा गुरबख्श सिंह बग्गा, जिला मंत्री रणजीत सिंह, विकास गुप्ता आदि किसान मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।