पुलिस ने महिला से मारपीट के आरोप में तहरीर के आधार पर दो महिलाओं समेत चार के खिलाफ किया केस दर्ज

काशीपुर। कुंडा क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर में एक महिला के साथ गांव के लोगों ने मारपीट की और फावड़े से हमला कर उसके दांत तोड़ दिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो महिलाओं सहित चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। कुंडा थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम केसरी गणेशपुर निवासी शीला पत्नी दलीप सिंह ने पुलिस को तहरीर देक रकहा कि विगत सुबह गांव के ही विशन सिंह, राजेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र कौर पत्नी विशन सिंह व कमलजीत कौर ने गालीगलौज कर मारपीट की और फावड़े से हमला कर उसके दांत तोड़ दिये। गंभीर रूप से घायल महिला का अस्पताल में उपचार कराया गया। कुंडा थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी विशन सिंह, राजेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र कौर पत्नी विशन सिंह व कमलजीत कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement