धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया केस दर्ज

धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया केस दर्ज

काशीपुर। धोखाधड़ी कर उद्यमी के पेटीएम एकाउंट से पौने दो लाख से अधिक की रकम निकाल ली गई। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कार्यवाही शुरू कर दी है। रामनगर रोड निवासी उद्यमी अपूर्व जिन्दल ने कोतवाली पुलिस में तहरीर देकर बताया कि एक व्यक्ति ने मोबाइल पर कॉल कर स्वयं को पेटीएम कर्मचारी बताकर उनके साथ धोखाधड़ी कर उनके पेटीएम एकाउन्ट से अलग-अलग तिथियों में 1,87,831 रूपये निकाल लिये गये हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच कार्यवाही शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement