फल लेने गए व्यक्ति से फल मंडी आढ़तियों ने गाली गलौज कर दी जान से मारने की धमकी

*फल लेने गए व्यक्ति से फल मंडी आढ़तियों ने गाली गलौज कर दी जान से मारने की धमकी*

 

 

काशीपुर। फल मण्डी में फल लेने गये व्यक्ति से फल आढ़ती और उसके साथियों ने गालीगलौच व मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे डाली। पुलिस ने तहरीर रिसीव कर जांच शुरू कर दी है। मौहल्ला बांसफोड़ान निवासी अब्दुल माजिद पुत्र रमजानी ने कुण्डा थाना पुलिस में तहरीर देकर बताया कि वह फल सब्जी बेचकर अपना परिवार पालता है। शनिवार सुबह वह फल मण्डी से फल लेने गया था। वहां मौजूद मदर कालौनी निवासी आढ़ती व उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट व गालीगलौच कर जान से मारने की धमकी दी। माजिद ने किसी अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस से कानूनी कार्यवाही करने की गुहार लगाई। पुलिस ने तहरीर रिसीव कर जांच कार्यवाही शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement