मेयर रामपाल सिंह ने वार्ड 9 शिवनगर में इंडियन एटीएम वाली गली ट्रांजिट कैम्प मुख्य मार्ग से रंजीत सागर के घर तक दोनों तरफ नाली एवं सड़क निर्माण कार्य का भारी जनसमूह की मौजूदगी में शिलान्यास किया

रूद्रपुर। मेयर रामपाल सिंह ने वार्ड 9 शिवनगर में इंडियन एटीएम वाली गली ट्रांजिट कैम्प मुख्य मार्ग से रंजीत सागर के घर तक दोनों तरफ नाली एवं सड़क निर्माण कार्य का भारी जनसमूह की मौजूदगी में शिलान्यास किया। इस अवसर पर वार्डवासियों ने मेयर रामपाल का जोरदार स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि शहर का चहुमुखी विकास उनकी प्राथमिकता है। शहर को मॉडल के रूप में विकसित करने के प्रयास लगातार जारी है। सभी वार्डाे में विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि करीब चार साल के अब तक के कार्यकाल में उन्होंने हमेशा जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश की है। उनका प्रयास रहा है कि जनता को शिकायत का मौका न दिया जाये। नगर निगम में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया जा रहा है। सभी कार्य परदर्शिता के साथ कराये जा रहे हैं और योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के भी प्रयास किये जा रहे है। जनता से जो वायदे उन्होंने चुनाव के दौरान किये थे उनमें से अधिकांश को पूरा किया जा चुका है। मेयर ने कहा नगर निगम के माध्यम से जो भी कार्य संभव हैं उन्हें कराने के लिए वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं आने दी जायेगी। उन्होनें कहा कि सभी विकास कार्य पारदर्शिता के साथ कराये जा रहे हैं। विकास कार्यों में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मेयर ने कहा कि जनता ने जिन उम्मीदों के साथ उन्हें सेवा का अवसर दिया है उन उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मेयर ने कहा कि वार्ड की जो भी समस्याएं हैं उनके निराकरण के लिए भी शीघ्र प्रयास किये जायेंगे।
इस अवसर पर पार्षद मोहन कुमार, भाजपा उत्तरी मंडल के महामंत्री धीरेश गुप्ता ,डीके गंगवार ,अंजू शर्मा ,अनीता बरेठा ,शिवकुमार शिबू ,शंकर विश्वास ,राजेंद्र राठौर मदन दिवाकर ,सतपाल गंगवार ,प्रेमपाल गंगवार,दीपक दिवाकर ,दीपू रस्तोगी ,मदन शर्मा ,देवेश राठौर ,प्रदीप राठौर आदि लोग उपस्थित रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement