संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की हुई मौत

*संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की हुई मौत*

 

 

 

 

काशीपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मृत्यु हो गई। मृतक की बहन की आज बारात आने वाली है। ग्राम धीमरखेड़ा पार का मजरा थानाआईटीआई निवासी पेशे से मजदूर 32 वर्षीय राजू कुमार पुत्र विशन सिंह रोजाना की भांति वृहस्पतिवार सुबह घर से निकल गया। देर सायं लगभग 8 बजे उसका शव ग्राम कनकपुर में लावारिस हालत में पड़ा पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और आज पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।मृतक विवाहित होने के साथ ही 5 वर्षीय बालक का पिता था। उसकी छोटी बहन की आज बारात आनी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement