काशीपुर। कोचिंग सेंटर से छात्रा का हाथ पकड़कर खींच ले जाने का प्रयास करने के आरोपी युवक एवं घटना की शिकायत करने गई छात्रा की मां के साथ बदसलूकी करने व.अन्य के साथ मारपीट एवं गालीगलौच कर जान से मारने की धमकी देने के आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने अदालत के आदेश पर केस दर्ज किया है। नगर के मौहल्ला खालसा निवासी एक व्यक्ति ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत कर कहा कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री पुरानी सब्जी मण्डी स्थित कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाती है। 28 फरवरी 2020 को वह कोचिंग क्लास में पढ़ रही थी कि सायं करीब सवा सात बजे मौहल्ले का ही फरदीन पुत्र रिजवान दो युवकों के साथ वहां पहुंचा और छात्रा का नाम लेकर आवाज दी बाहर आने पर फरदीन ने जबरन उसका हाथ पकड़ लिया और तमंचे के बल पर अपने दोनों साथियों की मदद से उसे खींचकर ले जाने लगा। छात्रा बमुश्किल उनसे हाथ छुड़ाकर भागी। प्रार्थना-पत्र में कहा गया है कि छात्रा द्वारा इस बाबत घर में बताने पर उसकी मां व अन्य परिजन शिकायत लेकर परवीन के घर गये तो वहां मौजूद अयान पुत्र अकरम और मोहसिन पुत्र मुबारक ने छात्रा की मां के साथ गालीगलौच व बदसलूकी की। विरोध करने पर अन्य के साथ भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि पूर्व में फरदीन छात्रा से अभद्र व्यवहार कर चुका है। जिसकी रिपोर्ट दर्ज करायी जा चुकी है। कोचिंग सेंटर में घटित घटना की तहरीर पुलिस को सौंपी गई लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। इस पर उसे अदालत की शरण लेनी पड़ी। प्रार्थना-पत्र का संज्ञान लेती अदालत ने पुलिस को मामले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये। अदालत के आदेश पर पुलिस ने फरदीन, अयान व मोहसिन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
Related Posts
बाजार से अतिक्रमण हटाने में सबकी भलाईः एमएनए किसी का उत्पीड़न नगर निगम की मंशा नहीं शहर हित में नगर आयुक्त ने व्यापारियों से की अपील
ख़बर शेयर करें -बाजार से अतिक्रमण हटाने में सबकी भलाईः एमएनए किसी का उत्पीड़न नगर निगम की मंशा नहीं शहर…
जिलाधिकारी युगल किशोर पंत की अध्यक्षता में जिला जल एवम स्वच्छता समिति की बैठक जिला कार्यालय सभागार में संपन्न हुई।
ख़बर शेयर करें -जिलाधिकारी युगल किशोर पंत की अध्यक्षता में जिला जल एवम स्वच्छता समिति की बैठक जिला कार्यालय सभागार…
सीएम धामी ने की पीएम मोदी से मुलाकात, प्रदेश को लेकर हुई चर्चा; CM ने इन्वेस्टर समिट में उपस्थित रहने का किया आग्रह
ख़बर शेयर करें -देहरादून। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव सर्वविदित है। पीएम मोदी अक्सर इन…




