काशीपुर क्षेत्र में 11 साल में बढ़ गये 1.81 लाख मोटर वाहन

खबरे शेयर करे -

काशीपुर क्षेत्र में 11 साल में बढ़ गये 1.81 लाख मोटर वाहन

-44 प्रतिशत रजिस्टर्ड वाहन खरीदे गये फाइनैंस/बैंक की सहायता से
काशीपुर एआरटीओ कार्यालय द्वारा नदीम उद्दीन को उपलब्ध कराई सूचना से हुआ खुलासा

काशीपुर। क्षेत्र की सड़कों पर पिछले 11 वर्षों में एक लाख 81 हजार 208 मोटर वाहन बढ़ गये हैं। 19 जनवरी 2024 तक रजिस्टर्ड कुल वाहनों में लगभग 44 प्रतिशत 79827 वाहन रजिस्ट्रेशन में फाइनेंस/बैंक का विवरण शमिल है। अकेले वर्ष 2023 में 16772 वाहन तथा 2022 में 14728 वाहन एआरटीओ काशीपुर कार्यालय में रजिस्टर्ड हुए हैं। यह खुलासा एआरटीओ काशीपुर कार्यालय द्वारा सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट को उपलब्ध करायी गयी सूचना से हुआ। सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन ने सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय (एआरटीओ) से कार्यालय प्रारम्भ होने से सूचना उपलब्ध कराने की तिथि तक वाहनों के रजिस्ट्रेशन कराने सम्बन्धी सूचना चाही थी। इसके उत्तर में लोक सूचना अधिकारी/सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, काशीपुर अशीत कुमार झा ने कार्यालय प्रारंभ होने के वर्ष 2013 से 2023 तक 11 वर्षों के वाहन रजिस्ट्रेशन आंकड़ों के विवरण की प्रतियां उपलब्ध करायी है। उपलब्ध सूचना के अनुसार काशीपुर जसपुर, बाजपुर तहसील क्षेत्र के वाहनों के रजिस्ट्रेशन करने वाले, एआरटीओ कार्यालय के प्रारंभ होने के वर्ष 2013 में कुल 7963 वाहन रजिस्टर्ड हुये जबकि 2014 में 16578, वर्ष 2015 में 17474, वर्ष 2016 में 18703, वर्ष 2017 में 21914, वर्ष 2018 में 20358, वर्ष 2019 में 18259, कोविड महामारी वर्ष 2020 में 14083, वर्ष 2021 में 14376, वर्ष 2022 में 14728 तथा वर्ष 2023 में 16772 वाहन रजिस्टर्ड हुए। उपलब्ध सूचना के अनुसार वाहनों में सर्वाधिक संख्या दुपहिया वाहन मोटर साइकिल/स्कूटर की है। 2013 से 2023 तक रजिस्टर्ड वाहनों में 1 लाख 2 हजार 801 मोटर साइकिल/स्कूटर दर्शाये गये हैं। इसके अतिरिक्त 18 मोटर साइकिल/स्कूटर साइउकार के साथ तथा 735 मोपेड दर्शायी गयी है। इस अवधि में 18996 मोटर कार रजिस्टर्ड हुई है जबकि 265 मोटर कैब, 151 मैक्सी कैब 51 एम्बुलेंस, 1 कैश वाहन, 5 ओमनी बस, 757 पैसेजर थ्री व्हीलर, 428 गुड्स थ्री व्हीलर, 4908 पैसेजर ई रिक्शा तथा 219 गुड्स ई रिक्शा रजिस्टर्ड हुई है। कृषि सम्बन्धी वाहनों में 5274 कृषि ट्रैक्टर, 1364 ट्रैक्टर/ट्राली (कामार्शियल) इस अवधि में रजिस्टर्ड हुये है। भारी वाहलों में 186 बस, 10 स्कूल बस, 75 कन्सट्रक्शन इक्युपमेंट वाहन, 31 डम्पर, 138 एक्सकेवेटर, 4 फायर फाइटिंग वाहन, 3175 गुडस कैरियर वाहन शामिल हैं। पिछले 8 वर्षों के यदि मोटर साइकिल, स्कूटर रजिस्ट्रेशन के आंकड़े देखे तो 2016 में 14856, वर्ष 2017 में 16052, वर्ष 2018 में 15187, वर्ष 2019 में 13980, वर्ष 2020 में 10709, वर्ष 2021 में 10179, वर्ष 2022 में 10379 तथा वर्ष 2023 में 11404 रजिस्ट्रेशन शामिल हैं।
पिछले 8 वर्षों में रजिस्ट्रेशन कारों के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2016 में 2127, वर्ष 2017 में 2423, वर्ष 2018 में 2749, वर्ष 2019 में 2144, वर्ष 2020 में 1775, वर्ष 2021 में 2390, वर्ष 2022 में 2390 तथा वर्ष 2023 में 2696 मोटर कारों के रजिस्ट्रेशन हुए हैं।


खबरे शेयर करे -