बहल्ला पुल के पास रोडवेज व बाइक का एक्सीडेन्ट हो जाने से बाइक सवार हुआ घायल

बहल्ला पुल के पास रोडवेज व बाइक का एक्सीडेन्ट हो जाने से बाइक सवार हुआ घायल

 

 

काशीपुर। बहल्ला पुल के पास रोडवेज व बाइक का एक्सीडेन्ट हो जाने से बाइक सवार घायल हो गया। घायल को पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना आईटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह आईटीआई थाने के कांस्टेबल सुरेन्द्र कम्बोज के मोबाईल पर सूचना आई कि बहल्ला पुल के पास रोडवेज व बाईक का एक्सीडेन्ट हो गया है जिसमें बाइक सवार व्यक्ति घायल है।सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को उपचार हेतु अस्पताल भर्ती कराया। वाहन के रजिस्ट्रेशन नम्बर की सहायता से उक्त घायल के परिजनों से सम्पर्क किया गया घायल का नाम अंकित पुत्र सुदेश निवासी मुरादाबाद ज्ञात हुआ है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement