155 नशे के इंजेक्शन व अर्जित कमाई के साथ 1 नशा तस्कर गिरफ्तार

रुद्रपुर। जिले के कप्तान डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर नशाखोरों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया है। जिस क्रम में एसओजी टीम ने अभियुक्त सूरज वैध पुत्र रामकिशन वैध निवासी आई ब्लॉक थाना ट्रांजिट कैंप जिला उधम सिंह नगर को 155 नशे के इंजेक्शन सहित शिव नगर तिराहे के पास मोटरसाइकिल और 03 मोबाइल फोन व 14070 रुपये नगद सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त शिव नगर तिराहे पर नशे के इंजेक्शन नशेडियो को बेच रहा था। एसओजी की दबिश पढ़ते ही नशेड़ी भाग गए पूछताछ में अभियुक्त सूरज वैध द्वारा सुरजीत पुत्र नारायण दास से नशे के इंजेक्शन खरीद कर लाने और ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में बेचने की बात कबूली है। तलाशी में अभियुक्त सूरज के पास 14,070 रुपये नगद 3 मोबाइल फोन 155 नशे के इंजेक्शन के अलावा एक डायरी भी मिली है, जिसमें नशे प्रतिबंधित इंजेक्शन की बिक्री और उससे कमाए पैसों का विवरण लिखा हुआ है। अभियुक्त गणों के विरुद्ध थाना ट्रांजिट कैंप में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22/29/60 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement