Homeउत्तराखंडकाशीपुर कांग्रेस द्वारा कांग्रेस का 139 वां स्थापना दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया...

काशीपुर कांग्रेस द्वारा कांग्रेस का 139 वां स्थापना दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

Spread the love

काशीपुर कांग्रेस द्वारा कांग्रेस का 139 वां स्थापना दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 139वें स्थापना दिवस पर वृहस्पतिवार को द्रोणासागर रोड स्थित एनडी तिवारी-एससी गुड़िया कांग्रेस नवचेतना भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेसी दिग्गजों ने कांग्रेस पार्टी के इतिहास एवं विचारधारा पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की स्थापना को 138 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। आज नागपुर में पार्टी का वृहद सम्मेलन आयोजित किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आह्वान पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के निर्देशन में काशीपुर में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के तहत पार्टी का ध्वजारोहण कर गोष्ठी की जाएगी, जिसमें वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता अपने विचार व्यक्त करेंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी को ऐप के माध्यम से अनुदान दे रहा है, जिसमें 138 रुपये का अनुमान प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी हित में करना अनिवार्य है। इच्छानुसार अनुदान अधिक भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज स्थापना दिवस पर कांग्रेस ने आगामी लोकसभा एवं उत्तराखंड निकाय चुनाव की भी तैयारी शुरू कर दी है। वरिष्ठ कांग्रेसी अरुण चौहान ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास सर्वधर्म समभाव की राजनीति का रहा है। कांग्रेस के कार्यकाल में देशभर में अभूतपूर्व विकास हुआ। एकता-अखण्डता कायम रही। श्री चौहान ने अन्य सरकारों से भी देशहित में कार्य करने की अपेक्षा की। श्रीमती अलका पाल ने कहा कि आजादी की लड़ाई हो या देश के विकास की बात कांग्रेस पार्टी का अलग ही इतिहास रहा। कांग्रेस हमेशा ही जनसाधारण के साथ खड़ी रही है। आज भी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी की रीति-नीति को आगे बढ़ा रहे हैं और इस मुहिम में जनता भी उनके साथ है। स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती पूजा सिंह ने कहा कि कांग्रेस की यात्रा 138 वर्षों से अनवरत जारी है। कांग्रेस आमजन की आवाज और विश्वास है। कोई कुछ भी कहे, कांग्रेस अपने जनहितैषी इरादों के साथ आगे बढ़ती रही है और बढ़ती ही रहेगी। कांग्रेसी नेता जितेंद्र सरस्वती ने कहा कि नेहरू-गांधी-शास्त्री की कांग्रेस जन-जन की कांग्रेस है। हम आज स्थापना दिवस मनाते हुए ये संकल्प लें रहे हैं कि कांग्रेस के आजादी से पहले और आजादी के बाद के ऐतिहासिक दौर को कभी मिटने नहीं देंगे तथा आदरणीय राहुल गांधी जी के मुहब्बत के संदेश को आम जन तक पहुंचा कर कांग्रेस की नींव को और मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस अवसर पर एडवोकेट मनोज जोशी उमेश जोशी, विमल गुड़िया, मोहम्मद आरिफ सैफी नितिन कौशिक, रवि ढींगरा, मनोज पाल, मंसूर अली मंसूरी, सोनू नामधारी, इंदु मान, एडवोकेट अब्दुल सलीम, हनीफ गुड्डू, मोहम्मद सोहेल पार्षद, योगेश जोशी, मनोज पंत, अनीस अहमद अंसारी, सैफ मोहम्मद, मोहम्मद इरशाद आदि उपस्थित रहे।


Spread the love
Must Read
Related News
error: Content is protected !!