4 साल की बच्ची का अपहरण, फिरौती की सूचना से एक्टिव हुई पुलिस, सुनिये ऑडियो में क्या बोल रहे अपहरणकर्ता

रुद्रपुर। शहर में 4 साल की बच्ची के अपहरण की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जिसके बाद से पुलिस एक्टिव हो गई है। वहीं फिरौती की सूचना के बाद से पुलिस ने कार्यवाही तेज कर दी है। मामले में खुद जिले के एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी एसओजी कार्यालय में बैठकर जानकारी ले रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार खेड़ा निवासी 4 साल की बच्ची कल से गुमशुदा थी, जिसकी गुमशुदगी संबंधित चौकी में भी दर्ज थी। जिसपर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। वहीं फिरौती के लिये फोन आने के बाद पुलिस एक्टिव हो गई है और खुद एसएसपी मामले में जानकारी ले रहे हैं। बच्ची की बरामदगी को लेकर आसपास के जिलों के लिए टीमों को रवाना कर दिया है।

4 साल की बच्ची का अपहरण, फिरौती की सूचना से एक्टिव हुई पुलिस, सुनिये ऑडियो में क्या बोल रहे अपहरणकर्ता

सुनिये अपहरणकर्ता की ऑडियो

 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement