SSP के निर्देशन में थानाध्यक्ष उपाध्याय ने यातायात व्यवस्था को लेकर ली मीटिंग

दिनेशपुर। जिले के कप्तान द्वारा थाना दिनेशपुर क्षेत्र अंतर्गत यातायात दुरुस्त करने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर व क्षेत्राधिकारी पंतनगर के निर्देशन में दिनेशपुर थानाध्यक्ष द्वारा क्षेत्र के टुकटुक, मैजिक, टेंपो चालकों की मीटिंग ली गई व स्पष्ट निर्देश दिए गए। सभी चालकों को निर्देशित किया गया की वाहनों में कोई भी ओवरलोडिंग नहीं करेगा तथा टुकटुक को एक साइड से बंद रखेगा जिससे एक ही तरफ से यात्री उतर सकते हैं। शनिवार बाजार के दिन कोई भी टुकटुक, मैजिक या टेंपो बाजार में प्रवेश नहीं करेगा सभी यूनियन के अध्यक्ष द्वारा नियमों व दिए गए निर्देशों का पालन करने हेतु हामी भरी गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement