-->

हर मंडी में खुलेंगे 5 सस्ते रिटेल काउंटर, महंगाई पर लगेगी लगाम

खबरे शेयर करे -

हर मंडी में खुलेंगे 5 सस्ते रिटेल काउंटर, महंगाई पर लगेगी लगाम

उत्तराखण्ड मण्डी परिषद के अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू की अध्यक्षता में मंडी निदेशालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत आम जनता को फल, सब्जी और दैनिक आवश्यक वस्तुएं उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा हुई।

निर्णय लिया गया कि प्रदेश की प्रत्येक मंडी समिति में 5 बड़े रिटेल काउंटर खोले जाएंगे, जहां सस्ती दरों पर फल, सब्जी और जरूरी सामान उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही 3 सदस्यीय सचल दल का गठन कर रोजाना बाजार का निरीक्षण किया जाएगा और खुदरा कीमतों की रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाएगी।

मंडी परिषद ने सभी खुदरा व्यापारियों को लाइसेंस जारी करने और मोबाइल वैन के माध्यम से सस्ती दरों पर सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि उपभोक्ताओं पर महंगाई का बोझ न पड़े।

चारधाम और पर्यटन सीजन को देखते हुए चेतावनी दी गई है कि यदि कोई व्यापारी अधिक कीमत वसूलता पाया गया तो उसके खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे, जबकि अन्य मंडी सचिव वर्चुअल माध्यम से जुड़े।


खबरे शेयर करे -