मध्य प्रदेश: भोजताल क्षेत्र के 78 गांवों के किसानों का विरोध, बोले- कृषि भूमि का उपयोग न बदलें

मध्य प्रदेश: भोजताल क्षेत्र के 78 गांवों के किसानों का विरोध, बोले- कृषि भूमि का उपयोग न बदलें

भोपाल में भोजताल कैचमेंट क्षेत्र के 78 से अधिक गांवों के किसानों ने कृषि भूमि का भू-उपयोग बदलने के प्रस्ताव के खिलाफ विरोध जताया। भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसान शुक्रवार को शाहपुरा स्थित नगर तथा ग्राम निवेश (टीएंडसीपी) कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। किसानों का कहना है कि इस बदलाव से खेती और उनकी आजीविका पर संकट खड़ा हो सकता है।

भारतीय किसान संघ की हुजूर तहसील इकाई के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने मांग की कि उनकी जमीन का उपयोग कृषि श्रेणी में ही बरकरार रखा जाए। तहसील अध्यक्ष अखिलेश मीणा के अनुसार, कैचमेंट क्षेत्र से जुड़े प्रावधान किसानों के जमीन संबंधी अधिकारों को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए किसी भी निर्णय से पहले किसानों की आपत्तियों और परिस्थितियों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।

किसानों का कहना है कि वर्ष 1995 के मास्टर प्लान और वर्ष 2031 के ड्राफ्ट प्लान में उनकी जमीन कृषि उपयोग के लिए दर्ज थी। अब बीआईजेड-1 और बीआईजेड-2 श्रेणियों के प्रस्तावित बदलाव को लेकर उन्हें खेती प्रभावित होने की आशंका है। किसानों ने मांग की है कि उनकी कृषि भूमि का मौजूदा उपयोग बरकरार रखा जाए, ताकि खेती पर निर्भर परिवारों की आजीविका सुरक्षित रह सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement