एस सी गुड़िया आईएमटी में श्रद्धापूर्वक मनाई गई संस्थापक स्वर्गीय गुड़िया जी की 90वीं जयंती

*एस सी गुड़िया आईएमटी में श्रद्धापूर्वक मनाई गई संस्थापक स्वर्गीय गुड़िया जी की 90वीं जयंती।*

 

काशीपुर । बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज में संस्थान के संस्थापक पूर्व सांसद स्वर्गीय सत्येंद्र चंद्र गुड़िया जी की 90 वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। सर्वप्रथम संस्थान के निदेशकों, प्राचार्य एवं सभी फैकल्टी एवम स्टाफ मेंबर्स ने स्वर्गीय गुड़िया जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करी। इस अवसर पर निदेशक डॉक्टर केवल कुमार ने स्वर्गीय गुड़िया जी का भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि श्री गुड़िया जी ने जो शिक्षा के क्षेत्र में कार्य किया वह अविस्मरणीय है उन्होंने हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर समाज की सेवा करी जिस कारण उन्हें समाज आज भी याद करता है डॉक्टर केवल ने अंत में कहा कि हम सभी का प्रयास है कि गुड़िया जी ने जो आईएमटी के रूप में जो यह पौधा स्थापित किया था उसको उनके आशीर्वाद से लगातार आगे बढ़ाते रहे अंत में सभी को मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर निदेशक प्रशासन पवन कुमार बख्शी, प्राचार्य डॉक्टर निमिषा अग्रवाल, डीन एकेडमिक मनीष कुमार अग्रवाल, सहित समस्त फैकल्टी एवम स्टाफ मेंबर्स उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement