अग्रसेन जयंती पर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर हुआ माल्यार्पण

किच्छा। अग्रवाल समाज के प्रवर्तक महाराज अग्रसेन की जयंती के उपलक्ष्य में, अग्रवाल सभा किच्छा के तत्वाधान में, आज अग्रसेन पार्क में महाराज अग्रसेन की प्रतिमा का माल्यार्पण किया गया। गौरतलब है कि महाराजा अग्रसेन ने सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की अवधारणा के साथ अग्रवाल समाज की स्थापना की थी, आज उनकी जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल समाज द्वारा उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर अग्रवाल समाज के अनेक लोग एवं नगर के प्रमुख समाजसेवी मौजूद थे जिनमें ग्यारसी बंसल, रामावतार अग्रवाल, विकेश सिंघल, गोविंद गोयल, गिरधारी गोयल, किशन गोयल, महेन्द्र गोयल, दिनेश मित्तल, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, जगदीश प्रसाद, राजीव अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, विवेक रॉय, संजीव कुमार सिंह, दिनेश भाटिया, संजय मित्तल, प्रवीन अग्रवाल, राजीव बंसल, महेश मित्तल, ओम अग्रवाल, रितेश मित्तल, मनोज गोयल, राजकुमार बजाज, नितिन फुटेला आदि लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement