लखनऊ में आयोजित ऑल इंडिया कॉन्फ्रेंस ऑफ इंटेलेक्चुअल्स के 44 वे वार्षिकोत्सव में उस्मान खान को यूपी रत्न से सम्मानित किया गया

 

 

काशीपुर। करीब छह माह पहले उत्तराखंड रत्न अवार्ड से नवाजे गए प्रमुख समाजसेवी मौ. उस्मान को 20 सितंबर को लखनऊ में आयोजित ऑल इंडिया कॉन्फ्रेंस ऑफ इंटेलेक्चुअल्स के 44 वें वार्षिकोत्सव में यूपी रत्न अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है। दोनों राज्यों से सम्मान मिलने पर बुधवार को यहां आरआर स्क्वायर मॉल में आयोजित कार्यक्रम में पीसीयू के अध्यक्ष राम मेहरोत्रा ने समाजसेवी मौ. उस्मान का स्वागत व अभिनंदन किया। इस अवसर पर भाजपा नेता आनंद वैश्य, कुशाग्र अग्रवाल शहनवाज खान आदि मौजूद थे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement