लालकुआं। कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय दावेदारी कर महिला नेत्री संध्या डालाकोटी ने कहा कि वह महिला के सम्मान को लेकर विधानसभा चुनाव लालकुआं सीट से लड़ेंगी, और जीतेंगी, उन्होंने कांग्रेस पर महिला को अपमानित करने का आरोप लगाया तथा राष्ट्रीय महामंत्री प्रियंका गांधी द्वारा दिए गए नारे कि लड़की हूं लड़ सकती हूं नारे को पूरी तरह खोखला बताया। उन्होंने कहा कि लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की जनता आने वाले 14 फरवरी को कांग्रेस को सबक सिखाये। संध्या डालाकोटी के समर्थकों ने अपना नामांकन दाखिल करने के दौरान तहसील प्रांगण से पहले मुख्य मार्ग में संध्या डालाकोटी के समर्थन में एवं कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा हरीश रावत गो बैक के नारे लगाए।
Related Posts
कांवड़ यात्रा में रेलवे की हुई चांदी तो परिवहन विभाग को हुआ नुकसान
ख़बर शेयर करें -हरिद्वार। प्रदेश में 14 जुलाई से 26 जुलाई तक आयोजित कांवड़ मेले में जहां रेलवे को करीब…
रूद्रपुर। उत्तराखण्ड विधानसभा में समान नागरिक संहिता विधेयक पेश किये जाने पर निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस विधेयक से उत्तराखण्ड देश के लिए एक नजीर बनेगा।
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर। उत्तराखण्ड विधानसभा में समान नागरिक संहिता विधेयक पेश किये जाने पर निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह ने…
काशीपुर बार एसोसिएशन के बैनर तले समस्त अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार
ख़बर शेयर करें -काशीपुर बार एसोसिएशन के बैनर तले समस्त अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार काशीपुर, काशीपुर बार एसोसिएशन के…





