कांग्रेस से बगावत कर संध्या डालाकोटी ने निर्दलीय किया नामांकन

लालकुआं। कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय दावेदारी कर  महिला नेत्री संध्या डालाकोटी ने कहा कि वह महिला के सम्मान को लेकर विधानसभा चुनाव लालकुआं सीट से लड़ेंगी, और जीतेंगी, उन्होंने कांग्रेस पर महिला को अपमानित करने का आरोप लगाया तथा राष्ट्रीय महामंत्री प्रियंका गांधी द्वारा दिए गए नारे कि लड़की हूं लड़ सकती हूं नारे को पूरी तरह खोखला बताया। उन्होंने कहा कि लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की जनता आने वाले 14 फरवरी को कांग्रेस को सबक सिखाये। संध्या डालाकोटी के समर्थकों ने अपना नामांकन दाखिल करने के दौरान तहसील प्रांगण से पहले मुख्य मार्ग में संध्या डालाकोटी के समर्थन में एवं कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा हरीश रावत गो बैक के नारे लगाए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement