आप प्रत्याशी दीपक बाली द्वारा काशीपुर वासियों को बारह गारंटी देने के बाद दीपक ने किया जनसंपर्क

काशीपुर। आम आदमी पार्टी के विधायक प्रत्याशी दीपक बाली ने अपना घोषणा पत्र जारी करने के बाद मौहल्ला किला से जनसम्पर्क अभियान का आगाज किया। सायंकाल चले अभियान के दौरान दीपक बाली ने मौहल्ला किला से मुख्य बाजार, पार्क रोड व एमपी चौक के समीप तक दुकान-दुकान जाकर व्यापारियों से आशीर्वाद लेते हुए भारी समर्थन जुटाया। व्यापारियों ने फूलमालाएं पहनाकर दीपक बाली का स्वागत किया। इस बीच पार्टी कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी जिंदाबाद और दीपक बाली जिंदाबाद के नारों से माहौल पूरी तरह आम आदमी पार्टी और दीपक बाली के पक्ष में बनाए रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे थे। याद दिला दें कि आज दोपहर दीपक बाली ने जनता के हित में किए जाने वाले विकास कार्यों का गारंटी कार्ड जारी करते हुए काशीपुर क्षेत्र की जनता को 12 गारंटी दी। साथ ही कहा कि यदि जनता ने उन्हें अपनी सेवा करने का मौका दिया तो वह 30 दिन के भीतर काशीपुर को जिला घोषित करा देंगे। जनसंपर्क अभियान में पार्टी जिला अध्यक्ष मुकेश चावला, महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक, जिला उपाध्यक्ष अमन बाली, अभिताभ सक्सेना, गीता रावत, उषा खोखर, अजय शर्मा,पवित्र शर्मा, आयुष मल्होत्रा, आशु भारती, सोनी वर्मा, नील कमल शर्मा, हरीश कुमार सैनी, अजयवीर यादव, आरेंद्र वर्मा, लक्की माहेश्वरी, शिवम चौधरी, तरनप्रीत सिंह सरदार महेंद्र सिंह एडवोकेट आदि पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement