देंखे वीडियो : पटाखा फोड़ने को लेकर पनपा विवाद, मंचलो ने कर दी नाबालिग लड़की की पिटाई, घटना CCTV में कैद

रुद्रपुर। दिवाली की रात करीब 10 बजे कुछ युवकों ने जमकर हंगामा काटा, यही नहीं परिवार के घर से नाबालिक को खींच कर पीटा लाठी बरसाई, डंडे बरसाए, जमकर लात घूंसे बरसाए। मामला उत्तराखंड के जनपद ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर के थाना ट्रांजिन्ट कैंप का है, जहां पटाखे फोड़ने का विरोध करने को लेकर विवाद इतना पनपा कि लाठी डंडे और चाकू लेकर नशे में धुत कुछ युवको ने परिवार वालों पर हमला बोल दिया। जहां परिवार के घर से नाबालिग लड़की को गुंडई के बल पर घर में से खींचकर बाहर लाएं और उसके साथ जमकर मारपीट की। यही नहीं मारपीट करते हुए परिवार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि मारपीट के दौरान नाबालिक के कपड़े तक फाड़ दिए और उक्त हमलावरो ने मकान मालिक महेंद्र पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। वहीं मामले की तहरीर थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस को देने के बावजूद पीड़ित परिवार का कहना है कि अब तक किसी प्रकार का ना तो कोई मुकदमा लिखा गया और ना ही अब तक कोई कार्यवाही की गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement