जल़्द से जल्द सङकों को किया जाए गड्ढामुक्त, किसी प्रकार की लापरवाही न हो: CM धामी

अभियान के रूप में किया जाए काम – मुख्यमंत्री

हल्द्वानी बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

हल्द्वानी। प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हल्द्वानी में अधिकारियों की बैठक लेते हुए सड़कों के गड्ढा मुक्त ना होने पर सख्त नाराजगी जताई। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में अधिकारियों को कहा कि अगली बार उनके दौरे से पहले सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं की गई तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि *मैं आज खटीमा से हल्द्वानी स्वयं सड़क मार्ग से आया हूं मुझे कई जगह सड़कों पर खड्डे मिले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुगम और सुरक्षित यात्रा का जनता अधिकार है। जनता की सुविधाओं का ध्यान रखना राज्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने ज़िलाधिकारी और संबंधित विभाग के अधिकारियों को सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए अभी तक कितना कार्य किया गया ? कितनी सड़कों की मरम्मत की गई ? कितना कार्य अवशेष है ? समस्त जानकारी अविलंब मुख्यमंत्री कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश की सडकों को गड्ढा मुक्त करने के लिए मिशन मोड मे कार्य करने के पहले ही निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने आज स्वयं इसका स्थलीय निरीक्षण कर खटीमा से हल्द्वानी का सफ़र सड़क मार्ग से तय किया।
इस दौरान कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत, जनपद के सभी विधायकगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement