स्वच्छ जल स्वच्छ कल के तहत नगर निगम ने शुरु किया जल तरंग कार्यक्रम

रुद्रपुर। नगर निगम द्वारा स्वच्छ जल स्वच्छ कल के तहत जल तरंग कार्यक्रम को आज से प्रारंभ किया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य आमजन मानस द्वारा उपयोग किया जा रहा पेयजल की गुणवत्ता जांचना है, जिससे नगर निगम रुद्रपुर क्षेत्र में रहने वाले प्रत्येक नगारिक को शुद्ध पेयजल की जानकारी हो सके।
प्रथम चरण में इसमें नगर निगम रुद्रपुर क्षेत्र के 40 वार्डों में से एक एक पानी का सैम्पल लेकर जांच की जायेगी व प्रचार प्रसार भी किया जायेगा। बता दें जांच में करीब 1.50 लाख रुपये का खर्चा आयेगा। द्वितीय चरण में वार्ड के दो दो पानी के सैम्पल लिये जायेंगे, जिसमें करीब 3 लाख रुपये का खर्चा आयेगा। जिससे स्वास्थ्य विभाग द्वारा रुद्रपुर शहर में भविष्य में होने वाली बीमारियों की आशंका का अनुमान लगाया जा सके। जिससे भविष्य में होने वाली बीमारियों से लड़ने की तैयारी की जा सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement