SSP के निर्देश में चला “EVENING STROM” अभियान, 18 वाहन सीज 15 अभियुक्त हुए गिरफ्तार; जानें वजह

रुद्रपुर। जिले के कप्तान डॉ. मंजूनाथ टीसी ने जिलेभर में सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाने को निर्देशित किया था। जिसके तहत ऊधमसिंह नगर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने एमवी एक्ट के तहत कुल 266 वाहनों के चालान किये हैं। जिसमें 18 वाहन सीज, 23 वाहनों का कोर्ट चालान, 80 वाहनों का पुलिस एक्ट के तहत चालान किया है।
साथ ही चेकिंग के दौरान वाहनों में रखे गए बेसबॉल बैट, लाठी डंडों को भी जब्त करने की कार्यवाही अमल में लाई गई व वाहनों में लगी गई काली फिल्मों को भी उतारा गया व 15 अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया। वहीं एक प्रतिष्ठान के सामने भारी मात्रा में शराब पिलाई जा रही थी, जिस पर पुलिस द्वारा टोकने पर प्रतिष्ठान के मालिक ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई व बदतमीजी की। जिसके बाद पुलिस ने मालिक को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी का कहना है कि जिले में चैकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा। अपराधों पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस प्रयासरत है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement