आपस में झगड़ा कर रहे दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आपस में झगड़ा कर रहे दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

 

काशीपुर। पैसे के लेनदेन के विवाद को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का शांति भंग की आशंका के चलते धारा 151 के तहत चालान कर दिया। बुधवार की शाम किसी ने डायल 112 पर सूचना दी कि रोडवेज परिसर के पास दो युवक आपस में झगड़ा कर रहे हैं। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में एक ने अपना नाम चैती कॉलोनी निवासी राहुल पुत्र कल्लू सिंह व दूसरे ने जुड़का निवासी सोहिल पुत्र कैलाश सिंह बताया। पुलिस ने दोनों का शांति भंग की आशंका के चलते धारा 151 में चालान कर दिया। पुलिस अब दोनों को एसडीएम कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement