चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आईसीआईसीआई बैंक द्वारा रिलेशनशिप मैनेजर पद के लिए प्रवेश परीक्षा एवं साक्षात्कार कराया गया

चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आईसीआईसीआई बैंक द्वारा रिलेशनशिप मैनेजर पद के लिए प्रवेश परीक्षा एवं साक्षात्कार कराया गया

 

 

काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महाविद्यालय के ‘कैरियर काउन्सलिंग एवं प्लेसमेन्ट सेल’ की ओर से आयोजित ड्राइव में एन आईआईटी के प्रतिनिधियों द्वारा आईसीआईसीआई बैंक द्वारा रिलेशनशिप मैनेजर पद के लिए पात्रता मापदंड के आधार पर प्रवेश परीक्षा एवं साक्षात्कार कराया गया। जिसमें एमए की समस्त छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस चयन प्रक्रिया में एमए अंग्रेजी की इशिता गुप्ता एमए अर्थशास्त्र की हितांशी एवं कोमल चयनित हुई। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. कीर्ति पन्त, डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय व प्रबन्ध समिति द्वारा छात्राओं की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया गया। इस अवसर पर प्लेसमेंट सैल के सभी सदस्य डॉ. दीपा चनियाल, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, श्रीमती शीतल अरोरा, डॉ. रमा अरोरा, डॉ. ज्योति रावत एवं सृष्टि सिंह उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement