सूदखोर चिराग अग्रवाल प्रकरण से जुड़ा युवक लगा पुलिस के हाथ, पॉक्सो एक्ट में भी दर्ज है मुकदमा

रुद्रपुर। सूदखोर चिराग अग्रवाल प्रकरण से जुड़ा युवक पुलिस के हाथ लगा है। पुलिस ने घनश्याम बाठला को पहाड़गंज रुद्रपुर से गिरफ्तार किया है। बता दें सूदखोर चिराग अग्रवाल लोगों को ब्याज पर पैसे देता था और मोटा ब्याज वसूलता था। साथ ही लोगों की नग्न अवस्था में वीडियो बनाकर उन्हें धमकाकर मोटा ब्याज वसूलता था। सूचना पर पुलिस ने चिराग अग्रवाल को गिरफ्तार करने के लिए टीम का गठन किया लेकिन भनक लगते ही चिराग अग्रवाल ने भागने प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने चिराग अग्रवाल को किच्छा रोड से गिरफ्तार किया जबकि उसके अन्य साथी फरार हो गए। एसएसपी डॉं. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस निरंतर फरार अभियुक्तों की तालाश कर रही थी। जिसके बाद पुलिस ने चिराग अग्रवाल के साथी घनश्याम बाठला को पहाड़गंज रुद्रपुर से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई धीरेन्द्र कुमार पंत, कांस्टेबल अजय कुमार शाही, कांस्टेबल कृष्ण चन्द्र सिंह नेगी, होमगार्ड राधे सिंह मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement