बड़ी खबर: 10 लाख कीमत की 1 किलो से अधिक चरस के साथ एक गिरफ्तार

गदरपुर। जिला पुलिस को नशे के विरुद्ध बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 1 किलो 54 ग्राम चरस के साथ 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बता दें जिले के कप्तान डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा जिलेभर के पुलिस अधिकारियों को नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने को निर्देशित किया है। जिस क्रम में एसपी काशीपुर अभय प्रताप सिंह के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी बाजपुर के निर्देशन व थानाध्यक्ष थाना गदरपुर के निकट पर्यवेक्षण में थाना गदरपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान गत दिवस देर सायं 22.40 बजे गुलरभोज रोड अण्डर पास के पास से अभियुक्त अर्जुन सिहं पुत्र नन्हे सिंह निवासी कूल्हा न0 02, थाना दिनेशपुर जिला ऊधम सिंह नगर के कब्जे की स्कूटी से 1 किलो 54 ग्राम चरस बरामद हुई। बरामद चरस का अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में मूल्य लगभग 10 लाख रूपये है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के बारे मे अन्य थानो से जानकारी की जा रही है। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement