IPS मंजूनाथ टीसी की सख्ती के चलते ऊधमसिंह नगर जिले में नशे पर लगी लगाम, वर्षभर में करोड़ों का माल बरामद

रुद्रपुर। जिले के कप्तान डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा ऊधमसिंह नगर जिले का कार्यभार संभालने के बाद जिले में नशे की तस्करी व नशाखोरी पर लगाम लगी है। आईपीएस मंजूनाथ टीसी के कार्यकाल में अब तक 5 करोड़ से अधिक का माल बरामद हुआ है। 1 जनवरी 2022 से 7 दिसंबर 2022 तक ऊधमसिंह नगर जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 205 मुकदमे पंजीकृत हुए हैं। जिसके करीब 320 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस द्वारा इस दौरान करीब 24 किलो 639 ग्राम चरस, 2 किलो 995 ग्राम स्मैक, 14 किलो 42 ग्राम डोडा, 6850 नशीली गोलियां, 30720 नशीले कैप्सूल, 8123 नशीले इंजेक्शन, 243 किलो 533 ग्राम गांजा, 1 किलो 3 ग्राम हैरोइन, 9 किलो 316 ग्राम अफीम व 48 शीशी सिरप बरामद हुआ है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ 30 हजार 856 रुपये आंकी जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement