दस हज़ार रुपये के इनामी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

काशीपुर। दस हजार रूपये के ईनामी अभियुक्त को जसपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी अभय सिंह ने आज यहां अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित कर बताया कि बीती 24 सितम्बर को मधु पुत्री स्व. पृथ्वी सिंह निवासी शिव नगर सुल्तानपुर पट्टी ने जसपुर कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि सुबह करीब साढ़े दस बजे वह और उसकी बड़ी बहन पूनम सागर अपने दो बच्चों को सुल्तानपुर पट्टी से शेरेटन एकेडमी ब्लाॅक रोड जसपुर में पेपर दिलवाने के लिए आये थे। पेपर खत्म होने के बाद दोनों बहनें बच्चों को लेकर यूके18-1628 व यूके18 एफ-2050 बाईक पर सवार होकर ज्यों ही ब्लाॅक रोड पर आये कि कलियांवाला की ओर से आते हरगोविन्द पुत्र तेजबहादुर निवासी ग्राम गांगूवाला जसपुर ने बाइक में टक्कर मारी दी। नीचे गिरने पर हरगोबिन्द ने गाड़ी से डंडा निकालकर पूनम पर वार करना शुरू कर दिया। डण्डा छीनने पर जेब से चाकू निकाल कर जान से मारने के इरादे से पूनम के सीने पर चाकू से प्रहार कर दिया। चाकू छीनने का प्रयास करने पर उसने मुझ पर भी चाकू से हमला किया और पास खड़े पूनम के पुत्र रणधीर पर भी चाकू से वार किया। लोगों को आते देख हरगोबिन्द गालीगलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर चला गया। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की लेकिन वह हाथ नहीं आ सका। एसपी ने बताया कि गिरफ्तारी हेतु तमाम संभावित स्थानों पर दबिश देने के बाद उसके खिलाफ अदालत से गैर जमानती वारंट एवं 82 सीआरपीसी का उद्घोषणा पत्र प्राप्त किया गया था। अभियुक्त लगातार अपनी गिरफ्तारी से बच रहा था। इसलिये एसएसपी द्वारा उस पर दस हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। एसपी ने बताया कि एसएसपी द्वारा जनपद में वांछित व ईनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस टीम ने अथक प्रयासों के बाद सर्विलांस के माध्यम से शुक्रवार सायं हरगोबिंद को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में जसपुर कोतवाल प्रकाश दानू, सूतमिल चैकी प्रभारी सुरेन्द्र प्रताप विष्ट, उपनिरीक्षक विवेचक हरीश आर्य, कांस्टेबल राजकुमार व कांस्टेबल भूपेन्द्र आर्य सर्विलांस एसओजी रूद्रपुर थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement